फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: थोड़ी देर होती तो जला दी जाती विवाहिता, श्मसान घाट पहुंची पुलिस... अर्थी से उतारकर कब्जे में ली लाश

Mon, 05 Aug 2024 08:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में प्रसूता की मौत पर मायकेवालों ने ससुरालीजन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। श्मसान घाट पहुंची पुलिस ने अर्थी से उतारकर लाश को कब्जे में लिया। आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन
श्मसान घाट पहुंची पुलिस... अर्थी से उतारकर कब्जे में ली लाश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में प्रसवपीड़ा के बाद अस्पताल ले जाते समय प्रसूता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने ससुरालीजन पर इलाज न कराने का आरोप लगाया। मामला बढ़ा तो पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने श्मसान घाट से शव को कब्जे में लिया। दोनों पक्षों से बात करके जानकारी ली। मायकेवालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


घटना पटियाली थाना क्षेत्र के वृत्यना मोहल्ले की है। यहां के निवासी लालाराम पांडेय के बेटे किशन पांडेय का विवाह पांच वर्ष पूर्व मुन्ना लाल की बेटी पूनम (26) के साथ हुआ था। पूनम का मायका बदायूं जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र के परमू गांव में था। रविवार की रात पूनम को प्रसव पीड़ा हुई। 

परिजन उसे लेकर कस्बा स्थित एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने पूनम को रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर बरेली जा रहे थे, रास्ते में पूनम ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर लौट आए। मायके वालों को बेटी की मौत की सूचना दी। खबर पाकर मायके पक्ष के लोग पहुंचे। 
 

मायके वालों ने कहा कि दहेज की मांग न पूरी न होने पर ससुरालीजन ने बेटी के इलाज में लापरवाही बरती। इससे बेटी की मौत हो गई। विवाद बढ़ा तो मोहल्ले के लोगों ने दोनों परिवारों में समझौता करा दिया। इसके बाद ससुरालवाले शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे। इसी बीच दोनों परिवारों में फिर कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ा की मायकेवालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद वल्लभ शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप मलिक सहित पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस ने श्मशान घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूनम के भाई दीपक ने दहेज हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें