फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: छात्रा खुशबू ने एक दिन संभाली प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी

विज्ञापन
फोटो02प्राथमिक विद्यालय होडलपुर में एक दिन की प्रधानाध्यपक बनी छात्रा खुशबू। स्रोत: ​शिक्षक।
विज्ञापन
कासगंज। मिशन शक्ति अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय होडलपुर में छात्रा कुमारी खुशबू को एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका की जिम्मेदारी सौंपी गई। खुशबू ने न केवल अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया बल्कि विद्यालय की व्यवस्थाओं को भी करीब से समझा।
विज्ञापन

पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की। इसके बाद विद्यालय में संचालित शैक्षिक गतिविधियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे विद्यार्थियों का भी उन्होंने उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका मिथलेश कुमारी, सहायक अध्यापक अरुण प्रताप सिंह, सुनील कुमार और अरविंद कुमार पाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें