पेंशन बहाली तक संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। पेंशन बहाली आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ता रहे राम आशीष की 9वीं पुण्यतिथि पर अटेवा ने गरीब और असहाय लोगों को भोजन कराकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम मालगोदाम रोड स्थित शनि मंदिर के पास कासगंज रसोई के माध्यम से आयोजित किया गया।
अटेवा के जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज में राम आशीष की मृत्यु हो गई थी। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। जब तक पेंशन बहाली नहीं हो जाती, संगठन संघर्ष जारी रखेगा।
इस दौरान राधा प्यारी रावत, सुमन कुरील, सरिता राजपूत, विनीता यादव, दिलीप यादव, मलिखान सिंह पाल उमेश चंद्र दीक्षित, केडी त्रिपाठी, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।