फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: डॉ. आंबेडकर ने सामाजिक समरसता के लिए किया कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 15
विज्ञापन

- भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने डॉ. आंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया।
विज्ञापन

कहा कि भारत को ऐसा मजबूत संविधान दिया जिससे लोकतंत्र मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि सामाजिक भाईचारा मजबूत रहे। इसके लिए सभी को डॉ. आंबेडकर के विचारों को अपनाना चाहिए। भाजपा समरसता के लिए लगातार कार्य कर रही है। सदर विधायक देवेंद्र सिंह, विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा ने भी डॉ. आंबेडकर का स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संजय सोलंकी, केपी सिंह, श्री कृष्णकांत, शरद गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा, आकाश दीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें