फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं

Tue, 30 Dec 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो21कासगज में दोपहर के समय आसमान में छाया बादल ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सोमवार को शीतलहर चलने से शहरवासियों की घरों में कैद रहने पर मजबूर किया। लगातार पांच दिनों से ठंड के तेवर सख्त बने हुए है। सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहा, बादल पूरे दिन सूरज पर हावी रहे। दोपहर में एक घंटे के लिए हल्की धूप निकली। लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों की ठिठुरन का अहसास कराया। जिले का न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को पांच दिन बाद घने कोहरे की चादर से कुछ हद तक राहत मिली, लेकिन बादलों के छाए रहने व ठंडी हवा के झोंके से गलन बनी रही। इससे कम संख्या में ही लोग घरों से बाहर निकले। सुबह का तापमान न्यूनतम 7 डिग्री दर्ज किया गया।
दोपहर के समय हल्की धूप निकली, लेकिन एक घंटे बाद धूप गायब हो गई और बादलों ने फिर से डेरा डाल लिया। इस कारण ठंड का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री तक पहुंचा, शाम होते ही पारा फिर गिरने लगा और गलन भरी ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया।
विज्ञापन

ठंड का असर बाजारों और सार्वजनिक जीवन पर भी देखा गया। बाजारों में सन्नाटा सा पसरा रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में भी कोहरे और ठंडी हवाओं का असर जारी रहने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और हवा के तेज झोंकों से बचाव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें