फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का समय

Tue, 30 Dec 2025 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो11कासगंज जंक्शन पर सूचना बोर्ड पर दर्शाती ट्रेनों की समय सारिणी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पूर्वोत्तर रेलवे ने इज्जतनगर मंडल की कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। नए साल में यह ट्रेनें बदले हुए समय से चलेंगी। कासगंज जंक्शन से अलग-अलग स्टेशनों पर आने-जाने वाली 8 पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है। कुछ ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय से पहले तो कुछ पूर्व निर्धारित समय के बाद चलेंगी। यात्री नई समय सारिणी के हिसाब से अपना सफर करें। इससे यात्रियों को सफर करने में आसानी होगी।
विज्ञापन

कासगंज से लालकुआं की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन शाम 5:25 की जगह अब 5:20 रवाना होगी। वहीं, लालकुआं से कासगंज के लिए चलने वाली ट्रेन शाम 7:50 बजे की जगह अब 7:45 बजे चलेगी। लालकुआं से कासगंज के लिए चलने वाली ट्रेन सुबह 11 बजे के स्थान पर अब 10:45 बजे चलाई जाएगी। कासगंज-बरेली पैसेंजर ट्रेन सुबह 11 बजे की जगह 10:45 बजे, बरेली सिटी-कासगंज शाम 5:30 बजे की जगह शाम 5:50 बजे, बरेली सिटी-कासगंज शाम 5 बजे के स्थान पर शाम 5:25 बजे चलेगी। कासगंज-गंगापुर सिटी जाने वाली ट्रेन 11:05 बजे के स्थान पर 11:40 बजे रवाना होगी। कासगंज से अछनेरा जाने वाली ट्रेन रात 9:25 बजे की जगह 9:20 बजे चलेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि रेलवे ने ट्रेनों के समय में बदलाव किए हैं। नए साल में यह ट्रेनें बदले हुए समय के साथ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें