फोटो04कासगंज में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखी नए साल की डायरी । संवाद
कासगंज। नया साल 2026 शुरू होने में अब केवल दो दिन शेष हैं। ऐसे में शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। लोगों ने नए साल के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में कैलेंडर, जंत्री और डायरी की खरीदारी तेज हो गई है। कारोबारियों का अनुमान है कि इस सीजन में करीब 40 से 50 लाख रुपये तक का कारोबार हो सकता है।
वर्ष 2026 के आगमन को ध्यान में रखकर दुकानदारों ने पहले से ही कैलेंडर, जंत्री और डायरी का भरपूर स्टॉक मंगा लिया है। बाजार में हर रेज के हिसाब से इनकी उपलब्धता है। केलेंडर 10 रुपये से 100 रुपये तक, जंत्री 100 रुपये से 150 रुपये तक तथा डायरी 50 रुपये से 300 रुपये तक की कीमत में बिक्री हो रही हैं। शहर के बारहद्वारी, सोरों गेट, माल गोदाम चौराहा सहित अन्य प्रमुख बाजारों में इनकी बिक्री हो रही है। इसके साथ ही जिले के कस्बाई क्षेत्रों में भी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने घर, दुकान और कार्यालय के लिए नए साल के केलेंडर और डायरी खरीद रहे हैं। वहीं कई लोग इन्हें उपहार के रूप में भी ले रहे हैं। इस बार धार्मिक और पंचांग आधारित केलेंडरों की मांग अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा व्यापारियों और विद्यार्थियों के बीच डायरी और जंत्री की बिक्री भी अच्छी चल रही है।