फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महिला की मौत के मामले में पति सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज

Tue, 30 Dec 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी के गांव नगला खमानी में बंबा के पास 26 दिसंबर को महिला का शव पड़ा मिला था। मृतका की मां ने उसके ससुरालीजन पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। मां ने पति सहित चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


गांव नगला खमानी में बंबा की पुलिया के पास 26 दिसंबर की सुबह महिला का शव पड़ा मिला था। महिला का फोटो वायरल होने पर उसकी मां यासमीन निवासी भरगैन थाना पटियाली ने उसकी शिनाख्त बेटी सबनूर पत्नी जावेद निवासी गनेशपुर गंजडुंडवारा के रूप में की थी। मां का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति जावेद व अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए ही उसने ससुरालीजन पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने पति जावेद, देवर जुबेर, ननद रहमतुल और चचिया ससुर सत्तार को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। सीओ शाहिदा नसरीन ने बताया कि महिला की मौत के मामले में पति सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें