फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: निरीक्षण में लापरवाही उजागर, 230 शिक्षकों को नोटिस

Sat, 21 Mar 2026 12:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रशिक्षण कार्यक्रम में लापरवाही सामने आने पर खंड शिक्षा अधिकारी, टीओटी और 230 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। बीएसए के औचक निरीक्षण में प्रशिक्षण पूरी तरह बंद मिला।
विज्ञापन

बीएसए सूर्य प्रताप सिंह शुक्रवार को आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए चल रहे विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए।। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित होते नहीं मिला। जबकि इसका जिम्मा खंड शिक्षा अधिकारी सोरोंजी रामरूप और प्रशिक्षक सियाराम और अनुपमवीर को सौंपा गया था। प्रथम दृष्टया अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता सामने आने पर खंड शिक्षा अधिकारी और दोनों प्शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए 230 शिक्षकों के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि योजनाओं के संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाब संतोषजनक न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें