फोटो37स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियो को किट वितरण करते सदर विधायक देवेंद्र राजपूत साथ मे
कासगंज। खेलो इंडिया योजना के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरोंजी में 30 युवा खिलाड़ियों को निःशुल्क खेल किट और उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन और प्रशिक्षण के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए।
कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने 15 बालकों और 15 बालिकाओं को व्यक्तिगत रूप से खेल किट और उपकरण प्रदान किए। विधायक ने खिलाड़ियों से कहा कि यह उपकरण केवल उनके प्रशिक्षण का माध्यम हैं।
असली सफलता उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से ही आएगी।
उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। उप क्रीड़ाधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का कार्यक्रम स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों में संचालित किया जा रहा है। इसमें कुल 30 युवा खिलाड़ी 15 बालक और 15 बालिकाएं नरेंद्र कुमार (एथलेटिक्स प्रशिक्षक) की देखरेख में प्रशिक्षण ले रहे हैं। खिलाड़ियों को प्रदान किए गए संसाधनों में एथलेटिक्स से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण और किट शामिल हैं, जो प्रशिक्षण के दौरान उनके विकास में मदद करेंगे। इस पहल से क्षेत्र के युवा खेल प्रतिभाओं को सही दिशा और अवसर मिल रहे हैं।
इस अवसर पर इंजीनियर देवेंद्र टाइगर राजेंद्र सिंह, मुनेश कुमार, नीलेश चौहान, यादराम, अजय पाल, दीन दयाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।