फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमिकी की चीखें सुन रहा था, फिर अचानक सन्नाटा...प्रेमी ने बयां की खौफनाक हकीकत; बोला- उन्हें रहम न आया

Tue, 13 Jan 2026 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में झूठी शान की खातिर परिजन ने किशोरी की हत्या कर शव को शनिवार रात श्मशान में जला दिया। किशोरी दो दिन पहले गांव निवासी प्रेमी के साथ घर से आगरा चली गई थी। मामला ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
विज्ञापन
kasganj murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात परिजनों ने नाबालिग बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव श्मशान में जला दिया था। किशोरी तीन दिन पहले गांव के ही प्रेमी के साथ घर से आगरा चली गई थी। प्रेमी ने थाने में तहरीर देकर किशोरी के माता-पिता, गांव के प्रधान प्रतिनिधि समेत 9 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


 

गांव निवासी प्रेमी ने ढोलना थाना में तहरीर देते हुए बताया कि उसका घर के पास रहने वाली किशोरी से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। किशोरी के परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे। उसे अक्सर जान से मारने की धमकी देते थे। 9 जनवरी को किशोरी ने उसको फोन कर बताया कि घरवाले उसे मार देंगे। उस वक्त वह एटा में था। वह एटा से आकर रात में किशोरी को अपने साथ आगरा ले गया।

 

किशोरी के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके मामा और अन्य लोग 10 जनवरी को दोनों को आगरा के एक गुरुद्वारे से पकड़कर वापस गांव ले आए। आरोप है कि उन्हें घर में बंद कर दिया। किशोरी के मामा, चाचा, जीजा व गांव के कुछ अन्य लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। रविवार की सुबह परिजनों ने किशोरी को अलग कमरे में ले जाकर दोबारा पीटना शुरू किया। वह दूसरे मकान में बंद था और उसे किशोरी के चीखने की आवाजें आ रही थीं। कुछ देर बाद उसकी आवाजें आना बंद हो गईं। घर में शोर मचने लगा कि किशोरी की मौत हो गई। उसका आरोप है कि किशोरी के पिता, मां, चाचा और मामा ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। परिजन उसके शव को जलाने के लिए श्मशान में गए। इस दौरान मौका पाकर वह घर से भाग निकला।

 

ढोलना पुलिस ने प्रेमी की तहरीर पर किशोरी की मां, पिता, चाचा, मामा, जीजा, गांव के प्रधान प्रतिनिधि समेत 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि किशोरी की हत्या के मामले में परिजन व गांव के नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। कुछ आरोपियों की लोकेशन दिल्ली मिली है इसलिए एक टीम को रवाना किया गया है।
 
विज्ञापन

दूसरे दिन भी गांव में पसरा रहा सन्नाटा
किशोरी की हत्या करके शव को जलाने की घटना के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। गांव में कोई चहल-पहल नहीं रही। अधिकांश पुरुष अब भी गांव के बाहर हैं। घरों में सिर्फ महिलाएं और बच्चे हैं। वह भी बाहर निकलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें