फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मानवी, केशव, इरा और आदर्श के प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चयनित

विज्ञापन
फोटो24कासगंज में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृतक क
विज्ञापन
कासगंज। 32वीं जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में रविवार को विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा दिखी। सीनियर वर्ग से मानवी रोहिल्ला व केशव तथा जूनियर वर्ग से इरा मिश्रा व आदर्श राजपूत के प्रोजेक्ट राज्य स्तर के लिए चुने गए जबकि अक्षित कुमार प्रतीक्षा सूची में हैं।
विज्ञापन

चयनित प्रतिभागी 1 से 3 दिसंबर तक ग्रेटर नोएडा में प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीआईओएस रजनेश कुमार, प्रो. बीपी मौर्य, डॉ. जयंत कुमार गुप्ता और प्रधानाचार्य फादर सिरिल प्रकाश मोरस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जिला समन्वयक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि 56 विद्यालयों के 135 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए थे। सीनियर वर्ग में सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल की मानवी रोहिल्ला व श्री गणेश इंटर कॉलेज के केशव तथा जूनियर वर्ग में सेठ एमआर जयपुरिया की इरा मिश्रा व सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल के आदर्श राजपूत चयनित हुए। सेठ एमआर जयपुरिया के अक्षित कुमार को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
विज्ञापन

डीआईओएस रजनेश कुमार ने चयनितों को बधाई दी और अन्य प्रतिभागियों को और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में होगी।
निर्णायक मंडल में गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर राजकुमार वर्मा, राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों की अनुप्रिया सक्सेना और गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज की डॉ. श्रुति बघेल शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान क्लब के सह समन्वयक अभिषेक पांडेय ने किया।
इस मौके पर डॉली सैनी, मदन चंद राजपूत, रामचंद्र वर्मा, दामिनी, अंकित भारद्वाज, अमित माहेश्वरी, अखिलेश राज, ममता, मंजरी गुप्ता, प्रीति माहेश्वरी, बृजेश्वरी प्रतिहार सहित जिले के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के विज्ञान शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें