फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रोडवेज बसों में बढ़ी यात्रियों की भीड़, अतिरिक्त फेरे जारी

विज्ञापन
फोटो 02 - कासगंज रोडवेज बस स्टैंड पर बस खड़े यात्री। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। शादी समारोहों में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों को जा रहे हैं जिससे सुबह से शाम तक बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार को अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा और दिल्ली मार्ग पर सबसे अधिक दबाव रहा। इससे बस आते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ लग गई। यात्रियों की संख्या बढ़ने से कई बसें पूरी तरह भरकर चल रही हैं।
बस स्टैंड पहुंचने वाले लोगों को अगली बस का इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन बसों के अतिरिक्त फेरे लगवा रहा है, ताकि यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में सहूलियत मिले। प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि सहालग के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रमुख मार्गों पर बस संचालन की निगरानी की जा रही है और जरूरत के हिसाब से अतिरिक्त फेरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें