फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 22 Jan 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सहावर टाउन रेलवे स्टेशन के पास बुधवार रात करीब 11 बजे रात पटरियों के बीच अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा था। ट्रेन की चपेट में आने से शव क्षत-विक्षत हो चुका थो। जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस ने लोगों से युवक के बारे में पूछताछ की लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया है। जीआरपी थानाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी उम्र करीब 45 वर्ष है। उसने ग्रे कलर का लोअर पहना है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें