फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: राम जन्म का प्रसंग सुन आनंदित हो उठे श्रोता

Thu, 22 Jan 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो16सोरोंजी में राम कथा का वाचन करते पंडित राघव चाकर। संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी किनारे मानस मंदिर में राम कथा के तीसरे दिन नारद मोह, मनु शतरूपा तप व राम जन्म की कथा का वर्णन किया। कथा व्यास पंडित राघव चाकर ने बताया कि राजा दशरथ की रानियों कौशल्या, सुमित्रा, कैकई ने पुत्रों राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न को जन्म दिया। राजा दशरथ ने खुशी में अपने सेवकों को बेशकीमती उपहार दिए। पूरे अवध में उल्लास छा गया। कथा व्यास ने अवध में छाईं खुशियां चहुं ओर, श्री राम चंद्र कृपाल भज मन हरण भव भय दारुणम आदि भजनों पर श्रोता श्रद्धालु झूम उठे। इस दौरान कमल नयन चौधरी, शरद पांडेय, गंगा विष्णु, अनुभव चौधरी, प्राज्ञेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें