फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो35सिकंदरपुर वैश्य पुलिस की हिरासत में आरोपी।स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के गांव म्याऊ में 24 मार्च को एक युवक को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई थी। युवक के पिता ने चार नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे एक आरोपी रेहान को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

म्याऊ निवासी अकील खां ने 26 मार्च को सिकंदरपुर वैश्य थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा समर दिल्ली से गांव में शादी समारोह में आया था। 24 मार्च की रात करीब 11:40 बजे समर शादी समारोह से लौट रहा था। वह रामविलास की दुकान के चबूतरे पर बैठा था।
इस दाैरान अनवर, सैफ, परवेज, अफजल और अन्य अज्ञात वहां पहुंचे। पुरानी रंजिश में उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। समर ने विरोध किया तो आरोपियों से विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी अनवर ने जान से मारने की नीयत से समर को गोली मार दी। गोली लगने से समर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा था। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घायल युवक को पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। समर की हालत नाजुक होने पर उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी अनवर समेत अन्य को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विवेचना के दौरान सहावर थाना के गांव बसई निवासी आरोपी रेहान का नाम सामने आया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी रेहान को शनिवार रात नगला म्याऊ चौराहा के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें