फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नौ माह तक कोख में पाला, छह दिन में सूनी हो गई गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नौ माह तक जिस नन्ही जान को अपनी कोख में सहेजकर, ढेरों हसरतें पाले एक मां ने जन्म दिया, काल के क्रूर पंजे ने उसे महज छह दिन में ही उससे छीन लिया। भाइयों के बीच लड़ाई में चोट लगने से छह दिन की नवजात की जान चली गई। उस मां की सूनी गोद अब अपने जिगर के टुकड़े की याद में तड़प रही है।
विज्ञापन


सहावर में नई बस्ती निवासी खुशबू की शादी एक साल पहले टैक्सी ड्राइवर अरमान से हुई थी। घर में ससुर, दो जेठ, देवर समेत अन्य परिजन रहते हैं। अरमान की बहन की शादी बीती 25 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद खुशबू ने सोमवार को सीएचसी पर प्रसव के बाद नवजात को जन्म दिया।
पहले शादी और फिर पहला बेटा होने पर पूरे परिवार में उत्सव सा माहौल था। मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को पहली बार सीने से लगाया था तो उसकी नौ माह की सारी पीड़ा एक पल में मिट गई थी।
विज्ञापन


ससुर काहीद ने बताया कि घर में शनिवार सुबह अरमान और उसके भाइयों फरमान, समीर व नाजिम के बीच बहन की शादी में खर्च हुए रुपयों के बंटवारे पर मारपीट हो गई थी। इस दौरान चारपाई पर लेटे नवजात को चोट लग गई थी और उसके नाक से खून आने लगा था। जब तक परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी जेठ समीर व नाजिम को प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।

बार-बार अपने लाल को पुकार रही मां
जैसे ही नवजात की मौत की खबर उसकी मां को मिली, मानो उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वह मां, जो अभी प्रसव की पीड़ा से पूरी तरह उभरी भी नहीं थी, अपने बच्चे के निर्जीव शरीर को देखकर सुध-बुध खो बैठी। उसकी मार्मिक स्थिति देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। उसकी मां बार-बार रोते-बिलखते हुए अपने लाल को ही पुकार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें