फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि: सोरोंजी में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, भक्तिमय हुआ माहौल

Fri, 06 Feb 2026 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो18सोरोंजीं बस स्टैंड में खड़ी कांवड़ियों की टोली।संवाद
विज्ञापन
सोरोंजी। शिव भक्ति के पावन पर्व महाशिवरात्रि की तिथि जैसे-जैसे पास आ रही है, तीर्थनगरी सोरोंजी में कांवड़ियों की टोलियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उत्साह और भक्ति से ओत-प्रोत ये श्रद्धालु पवित्र गंगाजल भरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं। भक्ति लोक गीतों के गायन से पूरा वातावरण गूंज रहा है, जो इस आस्था के महायज्ञ में चार चांद लगा रहा है। इस वर्ष मध्यप्रदेश और राजस्थान से कांवड़ियों के जत्थे विशेष रूप से बड़ी संख्या में बसों से तीर्थनगरी सोरोंजी पहुंच रहे हैं। यहां आते ही कांवड़ियों की जुबां पर सोरम तीर्थ सुहावनो... लोकगीत चढ़ने लगता है, जो इस स्थान की महिमा का बखान करता है। श्रद्धालु तीर्थ पुरोहितों से विशेष पूजा अर्चना भी करा रहे हैं। भगवान वराह के दर्शन कर प्रसाद चढ़ाकर मनौतियां मांगी जा रही हैं। हरि की पौड़ी व पंचकोसी परिक्रमा के बाद श्रद्धालु कांवड़ सजाने का सामान खरीदकर लहरा घाट पहुंचते हैं। जहां गंगा स्नान के बाद पवित्र गंगाजल से भरे पात्र कांवड़ में रखकर अपनी परिक्रमा शुरू करते हैं।
विज्ञापन


कांवड़ियों की बात-
- हर वर्ष महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेने आते हैं। गांव में मौनी बाबा मंदिर में गंगाजल चढ़ाएंगे- बंटी, विसरवा
- सोरोंजी में स्नान व गंगाजल से भोले का अभिषेक करने से सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं, यहां से जल ले जाकर महाशिवरात्रि पर गांव में भोले बाबा के मंदिर में अभिषेक करेंगे- अरविंद, ग्वालियर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें