फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अनियंत्रित कार नहर में गिरी, सवारों को बचाया

Sun, 25 Jan 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो33सहावर में गांव चांडी के पास गोराह नहर में डूबी कार को निकालने के प्रयास में लगे ग्राम - फोटो : मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
सहावर। गांव चांडी के पास शनिवार सुबह कासगंज से गंजडुंडवारा की ओर जा रही कार गांव चांडी के पास अनियंत्रित होकर गोरहा नहर गिर गई। कार में सवार दो युवक नहर में डूबने से बाल-बाल बच गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों की दोनों को नहर से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन




दिल्ली के नरेला निवासी अजय कुमार पुत्र बंदे शनिवार सुबह करीब 10 बजे कार में सवार होकर अपने साथी सोनू पुत्र शेर बहादुर निवासी वीलेमई जनपद बदायूं के साथ दिल्ली से गंजडुंडवारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव गांव चांडी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गोरहा नहर में जा गिरी। घटना को देखकर आसपास से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने कार का शीशा तोड़कर डूबते हुए दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सहावर कोतवाली प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने लोगों की मदद से कार सवार युवकों को नहर से बाहर निकाल लिया है। इसके बाद कार सवार अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें