फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा लेखपाल, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई; इस काम के लिए मांगी किसान से घूस

Thu, 01 May 2025 09:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

किसान से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ लिया। टीम लेखपाल से पूछताछ करने में जुटी है। लेखपाल ने किसान से घूस के ताैर पर 30 हजार रुपये की मांग की थी। 
विज्ञापन
लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी में अलीगढ़ एंटी करप्शन की टीम ने एक लेखपाल को बृहस्पतिवार को शाम के समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट से 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। लेखपाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


लेखपाल वीरेंद्र सिंह ने सिरावली निवासी किसान सौरभ पाठक से जमीन की पक्की नाप कराने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। इसके बाद 15 हजार में मामला तय हो गया। किसान ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में कर दी। इसके बाद विभाग के इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने किसान को 15 हजार रुपये दिए। 

 

किसान ने लेखपाल को रिश्वत के लिए रुपये देने को बुला लिया। लेखपाल जब निर्धारित स्थल पर पहुंचे तो उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद लेखपाल को सोरोंजी थाने ले जाया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। 

 
विज्ञापन

किसान ने बताया कि एसडीएम ने पक्की नाप कराने के आदेश भी जारी कर दिए थे। इसके बाद भी लेखपाल रिश्वत मांग रहे थे। एंटी करप्शन इंस्पेक्टर ने बताया कि कार्रवाई चल रही है।

ये भी पढ़ें- UP: युवक की दर्दनाक माैत...मरने से पहले फोन पर बहन को बताई खाैफनाक साजिश, परिजन बोले- इसलिए पत्नी ने ली जान


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें