फोटो 27 - परीक्षार्थी प्रिसं । स्रोत : सवांद
कासगंज। प्राविधिक शिक्षा परिषद की फार्मेसी परीक्षाएं जिले के दो केंद्रों पर चल रही हैं। परीक्षा के दूसरे दिन द्वितीय वर्ष और प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं। पहली पाली में द्वितीय वर्ष के छात्रों की एनवायरमेंट स्टडीज और डिजास्टर मैनेजमेंट विषय की परीक्षा हुई, जबकि दूसरी पाली में प्रथम वर्ष के छात्रों ने फार्मास्यूटिकल्स विषय का पेपर दिया। फार्मास्यूटिकल्स विषय का पेपर छात्रों के अनुसार संतुलित और पाठ्यक्रम आधारित रहा।
फार्मास्यूटिकल्स परीक्षा में फार्मेसी का इतिहास, भारतीय फार्माकोपिया, पैकेजिंग एवं कंटेनर और विभिन्न खुराक रूपों (डोज़ फॉर्म्स) से जुड़े प्रश्न शामिल रहे। इसके साथ ही दवा निर्माण तकनीक, स्टेराइल उत्पाद, पैरेंट्रल (इंजेक्शन) और नेत्र संबंधी उत्पादों से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। प्रायोगिक भाग में दवाओं के निर्माण और परीक्षण से जुड़े सवाल शामिल थे।
राजकीय पॉलिटेक्निक सोरोंजी केंद्र पर पहली पाली में 178 में से 155 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 23 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 293 में से 245 ने परीक्षा दी, जबकि 48 अनुपस्थित रहे। एमएमआईटी केंद्र पर पहली पाली में 122 में से 117 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 5 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 312 में से 284 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 28 अनुपस्थित रहे। राजकीय पाॅलिटेक्निक के प्रधानाचार्य राजन सिंह, तथा एमएमआईटी के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र ने बताया कि परीक्षा में नकल रोकने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
परीक्षार्थियों की बात
प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस कुमार ने बताया कि पेपर आसान और सिलेबस आधारित था। जिससे समय पर पेपर पूरा हो गया।- प्रिंस, परीक्षार्थी
फार्मास्यूटिकल्स का प्रश्नपत्र संतुलित रहा। ज्यादातर प्रश्न सीधे दिए गए।इससे पेपर आसानी से हल हो गया। - अनिल कुमार, परीक्षार्थी
फोटो 27 - परीक्षार्थी प्रिसं । स्रोत : सवांद