फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मई की गर्मी ने बदला रुख, 10 साल में सबसे ठंडी रही 5 मई की दोपहर

विज्ञापन
फोटो36कासगंज में दोपहर के समय आसमान में छाये बादल।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। इस बार मई की गर्मी ने उम्मीदों के उलट रुख दिखाया है। जहां पिछले कई वर्षों में मई की शुरुआत लू और तपती धूप के लिए जानी जाती रही है, वहीं इस बार मौसम ने राहत का अहसास कराया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 5 मई का दिन पिछले 10 वर्षों में सबसे ठंडी दोपहर के रूप में दर्ज किया गया, जब तापमान सामान्य से लगभग 10 डिग्री तक कम रहा।
विज्ञापन

मई की गर्मी का यह बदला हुआ मिजाज केवल एक दिन की राहत नहीं, बल्कि मौसम के बदलते पैटर्न की ओर इशारा करता है। आमतौर पर इस अवधि में तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार हालात पूरी तरह विपरीत रहे।
मौसम विभाग के अनुसार 5 मई को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह आंकड़ा पिछले एक दशक में इस तारीख का सबसे कम तापमान है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं की दिशा में बदलाव प्रमुख कारण रहे हैं। साथ ही आसमान में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं ने तापमान को सामान्य से काफी नीचे बनाए रखा। तापमान में गिरावट का सीधा असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। दोपहर के समय भी मौसम सुहावना बना रहा, जिससे बाजारों में चहल-पहल सामान्य रही और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पांच मई को पारे का रिकार्ड एक नजर मे
वर्ष-ं अधिकतम पारा- न्यूनतम पारा
2016: 37- 25
2017: 40- 26
2018: 40-27
2019: 41-27
2020: 40- 26
2021: 41- 28
2022: 41- 26
2023: 40- 25
2024: 41-27
2025: 40- 26
2026: 31.2-24.7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें