फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कबड्डी में मंडलीय विजेता बनीं कासगंज की छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25
विज्ञापन

-गोला फेंक में अजय ने मंडल में प्राप्त किया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। राजकीय आईटीआई की एटा में आयोजित मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कासगंज की छात्राएं मंडलीय विजेता बनीं। गाेला फेंक में अजय ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य जहीर आलम ने बताया कि एटा के वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में दो दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। राजकीय आईटीआई कासगंज की महिला कबड्डी टीम ने एटा को हराकर मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में अजय कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर संजीव कुमार, तृतीय स्थान पर अब्दुल सुभान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला गोला फेंक में प्रीति काे दूसरा स्थान मिला। दौड़ में अजय कुमार तीसरे स्थान पर रहे। राजकीय आईटीआई के कई छात्रों के मंडल में अच्छा प्रदर्शन करने से खुशी की लहर है। इस दौरान प्रभारी कार्य अनुदेशक अखिलेश राजपूत, वर्षा, मनोज एवं मुशीर अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें