फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पटियाली तहसील पर धरना 16 दिसंबर को, किसानों और मजदूरों की बताएंगे समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 02
विज्ञापन


गांव पहलादपुर में भारतीय हलधर किसान यूनियन ने की बैठक
किसानों की समस्याओं को अनसुना किए जाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। गांव पहलादपुर में रविवार को भारतीय हलधर किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष अरुण चौहान की अध्यक्षता में किसान संगठनों की बैठक हुई। सभी ने 16 दिसंबर को पटियाली तहसील पर धरना देने का फैसला लिया। किसान नेताओं का कहना है कि यह धरना गरीब, मजदूर और किसानों की आवाज उठाने के लिए है। इसमें हजारों की संख्या में किसान जुटेंगे।
अरुण चौहान ने कहा कि जिले में लंबे समय से किसानों की समस्याओं की अनसुनी हो रही है। इससे संयुक्त रूप से बड़ा आंदोलन करना जरूरी हो गया है। अवनीश चौहान ने कहा कि जहां भी किसानों की आवाज दबाई जाएगी, हम सभी संगठन मिलकर खड़े होंगे। किसान, मजदूर और गरीब की लड़ाई मिलकर लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपक ठाकुर ने कहा कि 16 दिसंबर को सभी संगठन एकजुट होकर पटियाली तहसील पर किसानों के हक की आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला अध्यक्ष अवनीश चौहान, किसान यूनियन किसान के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर, भारतीय किसान यूनियन आजाद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजेश यादव, भारतीय किसान यूनियन भारत के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील यादव, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें