फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से 4 दिन से अंधेरे में डूबा नगला कटीला

विज्ञापन
फोटो-32 अमांपुर के गांव कटीला में चार दिन से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर के बारे में जानकारी देते ग् - फोटो : Self
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर विकास खंड के गांव नगला कटीला में 4 दिन पहले विद्युत ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया। इससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। गांव में पेयजल का संकट बना है। रात होते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत निगम ने ट्रांसफॉर्मर सही नहीं कराया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नगला कटीला के ग्रामीण खेमकरन ने बताया कि गांव में रखा ट्रांसफॉर्मर 4 दिन पहले फुंक गया। गांव में विद्युत आपूर्ति ठप होने से घरों में लगे सबमर्सिबल व पानी की मोटरें बंद हैं। इससे लोगों के सामने पेयजल की समस्या बनी है। भीषण गर्मी में लोग हैंडपंपों और दूसरे स्रोतों पर निर्भर हैं। वहीं मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे गांव में जाना पड़ रहा है। रात होते ही गांव में अंधेरा छा जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
ग्रामीण बेदराम का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली सप्लाई देने के निर्देश दिए थे, लेकिन विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से गांव में 96 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफाॅर्मर फुंकने की सूचना कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों को दी गई, लेकिन ट्रांसफाॅर्मर बदलने या फिर आपूर्ति के लिए कोई अन्य वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीण रोहिताश, लवकुश, कृष्णमुरारी, यतेंद्र, शेर सिंह, मधुवती, जयंती देवी, रामवती, मीनेश सहित अन्य ग्रामीणों ने नया ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन :
ट्रांसफॉर्मर फुंकने की सूचना नहीं दी गई है। कर्मियों को मौके पर भेजकर जानकारी कराई जाएगी। ट्रांसफॉर्मर खराब मिलने पर गांव में नया रखवाया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो। -पीयूष कुमार, अधिशाषी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें