फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पालिका में भ्रष्टाचार के विरोध में सभासदों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
फोटो 20- सोरोंजी नगरपालिका परिसर में क्रमिक अनशन में शामिल सभासद। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
सोरोंजी। नगर पालिका में वित्तीय अनियमितताओं, व्याप्त भ्रष्टाचार एवं बोर्ड बजट बैठक को असंवैधानिक रूप से संपन्न कराने का आरोप लगाते हुए सभासदों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर नगरपालिका सभागार में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। सभासद धरने के दौरान बंद करो भ्रष्टाचार, तानाशाही नहीं चलेगी, नगर हित सर्वोपरि आदि स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में लिए हुए नगर पालिका में वित्तीय घोटालों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

सभासद संघ अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी ने कहा कि नगर पालिका में लंबे समय से वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
सभासद नीतेश पचौरी ने कहा कि बोर्ड बजट बैठक को नियमों के विपरीत एवं असंवैधानिक तरीके से संपन्न कराया गया है, जिससे निर्वाचित सभासदों के अधिकारों का हनन हुआ है। सभासद पवनेश सक्सेना ने कहा कि जनता के धन का सही उपयोग होना चाहिए। यदि नगर पालिका में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार या वित्तीय अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाए। अनशन के दौरान सभासद रवि दुबे, जयपाल कश्यप, सभासद प्रतिनिधि मुनीश चौधरी, जय सिंह, सोहेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें