फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: भट्ठा मजदूरों के साथ मारपीट व जेसीबी, ट्रैक्टर में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव अल्लीपुर में बृहस्पतिवार की रात आरोपियों ने भट्ठा पर मजदूरों के साथ मारपीट व जेसीबी, ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की गई। मारपीट में सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने एक घायल को रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने 9 नामजद सहित 50 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव नगला रंपुरिया निवासी प्रदीप कुमार की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार वह गांव अल्लीपुर में उसका भट्ठा संचालित है। मां केलादेवी ईंट-भट्ठा के नाम से अल्लीपुर थाना व जनपद कासगंज में भट्ठा संचालित है। उनका आरोप है कि 5 मार्च की रात 8:30 बजे संतरे, करुआ, अमित, तारा सिंह, रामवीर, योगेश, जितेंद्र, यतेंद्र निवासीगण गांव अल्लीपुर व बाबू, निवासी नगला ताल अपने 50 साथियों के साथ भट्ठे पर आए और मुनीम के बारे में मजदूरों से पूछताछ करने लगे। लेबर ने मुनीम के बारे में बताने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर वह मजदूरों को गालीगलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडा, लोहे की रॉड से उनकी पिटाई कर दी। इस हमले में मुनेश, पूजा, श्यामसुंदर, बबलू, प्रेमवती, नीलम, अजय, टीटू, भूरा, विनोद, पूजा, ओमसरन, श्याम सुंदर घायल हो गए। मजदूरों को बेरहमी से पीटने पर वह बेहोश होकर गिर गए। उन्होंने बाइक, जेसीबी, ट्रैक्टर व गमला में तोड़फोड़ भी की। उनकी चीखपुकार की आवाज सुनकर लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते मौके से भाग गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने विनोद की हालत को सुधार न होने पर उसे रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सदर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें