फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बिलराम में 42 लाख का एमआरएफ सेंटर 85% तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नगर पंचायत बिलराम में 42 लाख रुपये की लागत से बन रहे मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण कार्य 85 फीसदी पूरा हो गया है। यह केंद्र 20 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिसके बाद यहां कचरा निस्तारण का कार्य शुरू होगा। इस सेंटर के माध्यम से क्षेत्र में फैली गंदगी और कूड़े के ढेर की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कस्बे की आबादी दस हजार से अधिक है और घरों से निकलने वाले कूड़े-कचरे को ढोलना व कासगंज सड़क पर फेंका जाता है। गंदगी के इन ढेरों से उठती दुर्गंध से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है। नगर पंचायत ने कचरे के निस्तारण के लिए जनवरी 2026 में एमआरएफ सेंटर का निर्माण शुरू किया था। यह केंद्र आधुनिक तकनीक से लैस होगा। कार्य पूरा होने के बाद एमआरएफ सेंटर में सूखा और गीला कूड़ा अलग करने की व्यवस्था होगी। प्लास्टिक, लोहा, कागज और अन्य रिसाइकल योग्य सामग्री को अलग कर भेजा जाएगा। इससे कस्बे की सफाई व्यवस्था बेहतर होगी और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। लोगों को गंदगी के ढेरों से निजात मिलेगी।
प्रभारी अधिशाषी अधिकारी एसडीएम मोहम्मद नासिर ने बताया कि एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य 85 फीसदी पूरा हो गया है। उन्होंने जानकारी दी कि 20 मार्च तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद केंद्र में आवश्यक मशीनों को स्थापित किया जाएगा। मशीनों की स्थापना के बाद कचरा निस्तारण का कार्य विधिवत शुरू हो जाएगा। यह परियोजना स्थानीय प्रशासन के प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन

यह केंद्र सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग करके उसके उचित प्रबंधन में सहायक होगा। बिलराम कस्बे में स्वच्छता का स्तर सुधरेगा और नागरिकों को गंदगी से होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। यह पहल क्षेत्र की स्वच्छता में सुधार लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें