फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अवैध रूप से संचालित गुनगुन हेल्थ केयर सेंटर सील

विज्ञापन
फोटो44मोहनपुरा में सलेमपुर रोड पर क्लीनिक को सील करती स्वास्थ्य विभाग की टीम । स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश और पुलिस अधीक्षक हाथरस के पत्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को मोहनपुरा स्थित गुनगुन हेल्थ केयर सेंटर पर औचक छापा मारा। इस दौरान बिना किसी वैध डिग्री और पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक को सील कर दिया गया। क्लीनिक परिसर में चल रहे मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद की गई।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीला रानी के आदेश पर बुधवार को नोडल अधिकारी डॉ. कुंवर उत्कर्ष और उनकी टीम क्लीनिक पर छापा मारने पहुंची। टीम ने जब क्लीनिक पर मौजूद कथित चिकित्सक बीके राजपूत से चिकित्सा कार्य और क्लीनिक संचालन से जुड़े वैध शैक्षणिक दस्तावेज व पंजीकरण प्रमाण-पत्र मांगे तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। जांच में पता चला कि क्लीनिक बिना किसी वैधानिक अनुमति के अवैध रूप से चलाया जा रहा था।

निरीक्षण के दौरान टीम को क्लीनिक परिसर के भीतर ही एक मेडिकल स्टोर भी संचालित होता मिला। इस स्टोर से भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार की प्रतिबंधित दवाएं, इंजेक्शन और चिकित्सा से जुड़े उपकरण बरामद हुए। टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. बीला रानी ने बताया कि क्लीनिक बिना पंजीकरण के अवैध रूप से चलता मिला। उसे सील कर दिया गया है। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप, अवैध क्लीनिक, फर्जी पैथोलॉजी सेंटरों के खिलाफ छापामार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें