फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ी अब 10 सितंबर तक मिलेगा मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने शैक्षिक सत्र 2026-27 और परीक्षा वर्ष 2028 के लिए कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यालय 10 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि 12 बजे तक छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण कर परिषद की वेबसाइट पर उनका विवरण अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले, परिषद द्वारा अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 निर्धारित की गई थी। हालांकि, यह देखा गया कि निर्धारित समय सीमा तक कई विद्यालयों द्वारा कक्षा नौ और 11 के छात्र-छात्राओं का पंजीकरण पूरा नहीं किया जा सका था। इस स्थिति को देखते हुए, परिषद ने समय सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।
नए आदेश के अनुसार, संस्था प्रधान अपने विद्यालयों में कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा कराने के साथ ही संबंधित शैक्षिक विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। विद्यालयों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे निर्धारित संशोधित समय सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर लें। अपलोड किए गए दस्तावेजों में अग्रिम पंजीकरण की नई संशोधित तिथि 10 सितंबर 2026 अंकित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें