फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तीन दिन बाद भी अभिशान की मौत की गुत्थी नही सुलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा के गांव ताजपुर में रविवार की शाम एक खेत पर जली हुई झोपड़ी में युवक अभिशान का शव मिला। तीन दिन बीत जाने के बाद भी उसकी मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस नाकाम है। पुलिस युवक की मौत के मामले में ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। इससे उसकी मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी अभिशान (21) का रविवार की शाम गांव ताजपुर की ईंट भट्ठा वाली रोड पर सौरभ माथुर के खेत में बनी झोपड़ी से जला हुआ शव मिला। उसके पिता पूर्व सभासद ने बेटे की हत्या की आशंका जताकर पुलिस से निष्पक्ष जांच व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तीन दिन बीत जाने बाद भी उसकी मौत का कारण स्पष्ट नही हो सका है। युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस अभी खाली हाथ है। पुलिस उसकी मौत के मामले में ग्रामीणों व अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं, उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर भी खंगाली जा रही है।
एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि युवक की मौत के मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जलने से उसकी मौत हुई है। अन्य पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें