उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन शैली के लिए जरूरी है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोगों को नियमित योग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रोत्साहित करने व जनभागीदारी को बढ़ाने के लिए योग प्रतिभागिता का ई प्रमाण पत्र प्रतिभागियों को दिया जाएगा और प्रतिभागिता का डिजीटल रिकॉर्ड भी तैयार होगा। उन्होंने कहा कि डिजीटल सशक्तिरण की दिशा में जिला प्रशासन का यह एक नवाचारी प्रयास है।
इस योजना के अंतर्गत जनपद का कोई भी नागरिक, जो अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 2025 के दौरान योगाभ्यास करता है, वह जनपद की ई-गवर्नेंस वेबसाइट पर जाकर स्वघोषणा के माध्यम से यह दर्ज कर सकता है कि उसने योग किया है। इस घोषणा के उपरांत संबंधित व्यक्ति को जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि के हस्ताक्षरयुक्त ई-प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा। ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अंशुल माहेश्वरी ने बताया कि यह संपूर्ण ऑनलाइन कार्यक्रम जिले की ई गवर्नेंस लैब के द्वारा विकसित किया गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों व कर्मियों ने प्रतीकात्मक योग अभ्यास किया और उनके ई प्रमाणपत्र तत्काल बनाकर अधिकारियों कर्मियों को जिलाधिकारी ने प्रदान किए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला समन्वयक जयंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।