कासगंज। दिवाली पर 12 दिनों के विशेष संचालन में कासगंज रोडवेज डिपो ने 3 करोड़ 4 लाख 99 हजार रुपये की आमदनी कर नया मुकाम हासिल किया जबकि 75 प्रतिशत लोड फैक्टर के साथ डिपो पूरे मंडल में पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन
इस बार डिपो की बसों से करीब 1.92 लाख यात्रियों ने सफर किया जो पिछले वर्ष के 91 हजार के आंकड़े के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है। बीते वर्ष इसी अवधि में डिपो को 2 करोड़ 86 लाख 44 हजार रुपये राजस्व मिला था।
इस बार डिपो की सभी 104 बसों ने 12 दिनों में 5.90 लाख किलोमीटर की दूरी तय की जो पिछले साल के 6.13 लाख किलोमीटर से कम है। कम दूरी के बावजूद अधिक यात्रियों और बेहतर सीट उपयोग से आय में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
-
वर्जन
दिवाली के दौरान यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन किया गया। बेहतर यात्री उपलब्धता और 75 प्रतिशत लोड फैक्टर के चलते कासगंज डिपो मंडल में पहले स्थान पर रहा। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम