फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फाइनल मुकाबले में कासगंज ने मिरहची को 60 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव नदरई में आयोजित बाबा भीमसेन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार की शाम कासगंज और मिरहची की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कासगंज की टीम ने मिरहची को 60 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


फाइनल मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि नदरई के ग्राम प्रधान भूपेंद्र लोधी ने फीता काटकर किया। इस दौरान टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य योगेश राजपूत, मधुरेश राजपूत, संजय राजपूत, नीलेश यादव और दिनेश कुमार ने मुख्य अतिथि व अन्य आगंतुकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कासगंज की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मिरहची के सामने 174 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। कासगंज की ओर से बल्लेबाज सुभाष ने मैदान के चारों तरफ चौके-छक्के बरसाते हुए महज 34 गेंदों में 71 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
विज्ञापन


जवाब में रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी मिरहची की टीम कासगंज के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 113 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। कासगंज ने 60 रनों से मैच जीतकर खिताबी जीत दर्ज की। शानदार बल्लेबाजी के लिए मुख्य अतिथि हेमसिंह राजपूत ने सुभाष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मैच के समापन पर आयोजन कमेटी की ओर से विजेता टीम कासगंज को 15,000 रुपये और उपविजेता टीम मिरहची को 5,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि व चमचमाती ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मैच के दौरान धीरज वर्मा और इमरान गाजी ने अपनी बेहतरीन कमेंट्री से समां बांधा, जबकि अंपायरिंग की कमान शेखर और संजय ने बखूबी संभाली।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रेमपाल, ओमप्रकाश, शशिकांत वर्मा, भगवान सिंह, प्रेम राजपूत मैमडी, कार्तिक, अरजेश, करन समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें