फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस जिले की बेटी खुशी नागर ने सुपर स्टार सिंगर में गढ़े कीर्तिमान, अब अमेरिका में करेंगी लाइव कंसर्ट

Tue, 09 Jul 2024 05:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज की बेटी खुशी नागर ने सुपर स्टार सिंगर में कीर्तिमान गढ़े। अब वह अमेरिका में लाइव कंसर्ट करेंगी। गायक सलमान अली व होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने अनुबंध पत्र सौंपा। 
विज्ञापन
खुशी नागर को अमेरिका में कंसर्ट के अनुबंध पत्र देते हुए गायक सलमान अली व होस्ट हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोनी टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में कासगंज के सोरोंजी की सिंगर खुशी नागर दिन-ब-दिन सोनी टीवी के कार्यक्रम सुपर स्टार सिंगर में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। चार माह से अपनी गायकी के दम पर उसने कार्यक्रम में आए सभी जजों को प्रभावित किया है। सात जुलाई को मशहूर फिल्म उमरावजान के गीत 'इन आंखों की मस्ती के....' गीत को बेहतरीन सुर लय के साथ गाकर उसने सभी को अचंभित कर दिया। 

विज्ञापन


इसी कार्यक्रम में उसको सोनी टीवी की तरफ से अक्टूबर माह में अमेरिका के न्यू जर्सी, शिकागो, लास एंजिल्स, डेनवर, डलास, सीटल में लाइव कंसर्ट करने का गायक सलमान अली व होस्ट हर्ष लिंबाचिया ने अनुबंध पत्र सौंपा। 

खुशी नागर के पिता मुकेश नागर ने बताया कि शो में अभी नौ सिंगर बचे हैं। 22 जुलाई को इनमें से तीन एलिमिनेट हो जाएंगे। इसके बाद अगले हफ्ते फिनाले होगा। सोरोंजी तीर्थ में जन्मी खुशी के फिनाले जीतने की पूरी उम्मीद है। तीर्थ के वाशिंदों ने मां गंगा से खुशी के उज्ज्वल भविष्य की  कामना की है।  
विज्ञापन


14 वर्षीय सिंगर खुशी नागर का तीर्थनगरी में जन्म हुआ था। जब वह छह वर्ष की थी, तब उसके पिता मुकेश नागर काम की तलाश में दिल्ली चले गए। जहां वह रेडीमेड कपड़ों का थोक का कारोबार करते हैं। पिता मुकेश ने बताया कि खुशी क्लास टेन की छात्रा है। बचपन से ही उसकी गायकी में रुचि रही है। उसने स्कूल स्तर पर व अंतरराज्यीय स्तर पर गायकी के क्षेत्र में कई पुरस्कार भी जीते हैं। 

बताया कि फरवरी 2021 में वह स्टार प्लस के लोकप्रिय कार्यक्रम तारे जमीं पर में फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। खुशी के उज्ज्वल भविष्य की गोविंद महेरे, विकास निर्भय, श्रीकृष्ण भारद्वाज, प्रेम शंकर मौर्य, मनोज मधुवन, ऋषभ भारद्वाज, शिवम अश्क, नरसी बंजारा, शिवम गुप्ता, वरुण पुंढीर, आकाश गोस्वामी आदि ने कामना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें