फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दैवी आपदा प्रबंधन के कार्य शीघ्रता से किए जाए

Tue, 09 Jul 2024 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। मंडल मुख्यालय पर दैवी आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति उमेश द्विवेदी ने जिले के आपदा प्रबंधन के बारे में समीक्षा की। उन्होंने कहा कि दैवी आपदा प्रबंधन के कार्यों को शीघ्रता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आपदा प्रबंधन के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित विभिन्न आपदाओं से प्रभावित लोगों को संबंधित तहसील के अधिकारियों द्वारा जांच करके निर्धारित मानक के अनुसार मृतकों के आश्रितों, प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल राहत सहायता प्रदान की जाती है। पूर्व में दी गई सहायता के बारे में भी उन्होंने उल्लेख किया। सभापति ने इस दौरान कहा कि सर्पदंश से होने वाली मौत की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। पुलिस के द्वारा पंचनामा की कार्रवाई अवश्य कराई जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सहायता राशि दिए जाने के लिए अस्पतालों में बोर्ड लगवाएं जिसे अधिक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने नकली खाद व नकली कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई को कहा। उन्होंने कहा कि मलेरिया व संचारी रोगों से निपटने व मच्छरों से बचाव के लिए नगर पालिका व नगर पंचायतें क्षेत्र में निरंतर एंटी लार्वा का छिड़काव अवश्य कराएं। अधिशाषी अभियंता लोकनिर्माण विभाग से कहा कि वर्षा से सड़कों में हुए गड्ढे व कटान को शीघ्रता से ठीक कराएं। डीएसओ जिले के सभी राशनकार्डों का सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। जिले में संचालित समस्त आयुष अस्पताल की आम जनता को पूरी जानकारी दें, जिससे अधिक मरीज आकर अपना उपचार करा सकें। बीएसए स्कूलों का नियमित निरीक्षण कराकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाएं। महिला शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब पात्र व्यक्तियों तक अवश्य पहुंचना चाहिए। बैठक में दैवीय आपदा समिति के सदस्य एमएलसी मानवेंद्र सिंह, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने भी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल सहित जिले के अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें