फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 26 से चलेगी कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी (खीरी)। कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस का संचालन 26 जुलाई से प्रतिदिन होगा। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद पूरनपुर में हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे। रेलवे बोर्ड ने नोटिफिकेशन के साथ समय-सारिणी जारी कर दी है। ट्रेन का ठहराव फिलहाल लखीमपुर और गोला गोकर्णनाथ स्टेशनों पर नहीं होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की मांग पर कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस को पिछले महीने रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी थी। रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम की ओर से 22 जुलाई को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ट्रेन नंबर 15312 कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस सुबह 04:20 बजे कासगंज से चलकर बदायूं से 05:25, बरेली से 06:15, इज्जतनगर से 06:37 और पीलीभीत से 07:40 बजे प्रस्थान कर 09:25 बजे मैलानी पहुंचेगी। यहां से 09:30 बजे चलकर सीतापुर से 10:52 बजे प्रस्थान कर दोपहर एक बजे ऐशबाग पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 15311 ऐशबाग से दोपहर दो बजे चलकर सीतापुर से 15:20 बजे प्रस्थान कर 17:15 बजे मैलानी पहुंचेगी। यहां से 17:25 बजे चलकर पीलीभीत से 18:45, इज्जतनगर से 19:35, बरेली से 20:10 और बदायूं से 21:10 बजे प्रस्थान कर 22:40 बजे कासगंज पहुंचेगी। ट्रेन में 16 लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस का ठहराव जिला मुख्यालय लखीमपुर और छोटी काशी के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ स्टेशन पर फिलहाल घोषित समय सारिणी में नहीं है। इससे दोनों शहरों के यात्रियों को सीधे इस ट्रेन का लाभ नहीं मिलेगा।
-
दैनिक यात्रियों को भी नहीं होगा फायदा
गोला गोकर्णनाथ और लखीमपुर में ठहराव नहीं होने से दैनिक यात्रियों और छात्रों को भी ट्रेन का सीधा लाभ नहीं मिलेगा। उनके लिए सुबह ऐसी कोई ट्रेन नहीं है, जो उन्हें करीब 10 बजे लखीमपुर पहुंचा सके। यदि ट्रेन का ठहराव गोला और लखीमपुर में होता तो दैनिक यात्रियों के लिए भी यह सुविधाजनक होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें