फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 27 जुलाई से प्रतिदिन चलेगी कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस

Sat, 25 Jul 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने 15311-12 कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा की है। इस नई ट्रेन का शुभारंभ 26 जुलाई को उझानी से उद्घाटन विशेष ट्रेन 05018 के संचालन के साथ होगा, जबकि नियमित संचालन 27 जुलाई से प्रतिदिन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार उद्घाटन विशेष ट्रेन 26 जुलाई को उझानी से दोपहर 12 बजे रवाना होकर बदायूं, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, पूरनपुर, मैलानी, गोला गोकर्णनाथ, लखीमपुर, सीतापुर, सिधौली और मोहिबुल्लापुर होते हुए रात 9.10 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। 27 जुलाई से नियमित रूप से चलने वाली 15312 कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 4:20 बजे कासगंज से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे ऐशबाग पहुंचेगी। वहीं वापसी में 15311 ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस दोपहर 2 बजे ऐशबाग से रवाना होकर रात 10.40 बजे कासगंज पहुंचेगी। इस ट्रेन में 16 कोच लगाए जाएंगे। नई ट्रेन के संचालन से कासगंज, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर और लखनऊ के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें