जौनी का जन्म 23 अक्तूबर 2013 को हुआ था। मैनपुरी जनपद से स्थानांतरण के बाद 19 मार्च 2020 को जिले में तैनात किया गया। करीब साढ़े ग्यारह वर्ष की उम्र में उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक जौनी ट्रैकर का काफी स्वास्थ्य खराब हो गया। इसके बाद उसका इलाज कराया गया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और बुधवार को उसने अंतिम संास ली।
ये भी पढ़ें- UP: शराब पीने के लिए इन दो युवकों ने किया ऐसा काम...जिसे करने में कांप जाएंगे, पुलिस ने दबोच लिए
पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर जौनी को श्रद्धांजलि और सलामी दी। इसके बाद जौनी की अर्थी को कांधा लगाकर अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ आंचल चौहान, सीओ संदीप वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रविंद्र मलिक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
ढकरई-धुवियाई मार्ग पर बाजरे के खेत में नाबालिग का शव बरामद हुआ था। यह मामला काफी उलझा हुआ था, जिसका खुलासा जौनी की सहायता से हुआ। वहीं इस घटना से कुछ समय पूर्व 4 साल के बच्चे की किडनैपिंग हुई। किडनैपिंग की गुत्थी को जौनी ने सुलझा दिया। बालक को खेत में अपहरणकर्ताओं ने रखा था। जौनी गंध के आधार पर खेत में घुस गया और अपहरणकर्ता बालक को छोडकऱ भाग गए।