फोटो 18 पटियाली में एबीवीपी द्वारा आयोजित क्रिकेर्ट टूर्नामेंट में विजेताआईटीआई की टीम। स्रोत:
पटियाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नगर खेल कुंभ में तहसील स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया। इसमें पंडित दीनदयाल टेक्निकल इंस्टीट्यूट (आईटीआई), एसबीआर इंटर कॉलेज, ग्राम रुस्तमपुर और प्रज्ञानम् इंटर कॉलेज की टीम ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन तहसील संयोजक अंबुज द्विवेदी ने किया। मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी डॉ. शिव प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि आईटीआई के प्रबंधक योगेंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। डॉ. शिव प्रताप सिंह ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष क्षमता का विकास होता है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आईटीआई और ग्राम रुस्तमपुर की टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। आईटीआई की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। टीम के खिलाड़ी सुमित मिश्रा को मैन ऑफ द मैच के सम्मान से नवाजा गया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित, प्रबल तिवारी, शुभम दीक्षित, भास्कर मिश्रा, सचिन, पवन मिश्रा, दुर्वेश यादव, अभिषेक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।