फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: केनरा बैंक लॉकर से जेवर गायब होने की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। केनरा बैंक के लॉकर से करीब सवा करोड़ रुपये कीमत के भारी-भरकम जेवर गायब होने के बहुचर्चित मामले में अब जांच की दिशा बदल दी गई है। पिछले पांच महीनों से सदर कोतवाली पुलिस इस हाई-प्रोफाइल मामले का खुलासा करने में पूरी तरह नाकाम रही, जिसके बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना अब क्राइम ब्रांच को स्थानांतरित कर दी है। इस बदलाव की पुष्टि सदर क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान ने की है।
विज्ञापन

नदरई गेट स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी महीपाल सिंह ने 28 फरवरी 2026 को सदर कोतवाली में एक बैंककर्मी को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात बैंककर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित के मुताबिक, उन्होंने 15 मई 2024 को केनरा बैंक की कासगंज शाखा में बेटे संजय और बेटी मधु यादव के संयुक्त नाम से लॉकर संख्या-66 लिया था, जिसमें पत्नी व बेटी के 92 तोला सोने और 5 किलो चांदी के आभूषण रखे गए थे। लॉकर पर उन्होंने अपना निजी ताला भी लगाया था।
14 जनवरी 2026 को जब उनका बेटा लॉकर ऑपरेट करने पहुंचा, तो वहां निजी ताला गायब मिला और बैंक की चाबी से भी लॉकर नहीं खुला। बाद में इंजीनियर बुलाकर ताला तोड़े जाने पर अंदर से जेवर गायब मिले और एक ऐसा पर्स मिला जो उनका नहीं था। कोतवाली पुलिस के हाथ पांच माह बाद भी कोई ठोस सबूत नहीं लगने के बाद अब क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की परतें टटोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें