फोटो16कासगंज विकास खंड सभागार में प्रधान,सचिव व पंचायत सहायकों को ई-ग्राम स्वराज के बारे में
कासगंज। ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सदर विकास खंड सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दौरान मास्टर ट्रेनर ने प्रधान, सचिव और पंचायत सहायकों को ई-ग्राम स्वराज के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी महेंद्रपाल सिंह व एडीओ पंचायत दिनेश सिंह ने किया। मास्टर ट्रेनर प्रशांत पाठक ने बताया कि ग्राम प्रधान,सचिव और पंचायत सहायक ग्रामीणों के साथ बैठक कर विकास की रूपरेखा तैयार की जाए। इसके बाद पंचायत के विकास की कार्य योजना तैयार करें। ग्राम पंचायत की कार्य योजना के ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड कराया जाए। शासन से धनराशि मिलने के बाद गांव में विकास कार्य हो सके। ऑनलाइन विकास कार्यों की मैपिंग, वित्तीय वर्ष में कार्य, जेम पोर्टल और ई-मार्केटप्लेस के महत्व के बारे में बताया गया है। मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण में डिजिटल भुगतान के सबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान रवि कुमार, राघवेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में जानकारी दी।