फोटो24ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के केंद्र पर विश्व ध्यान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में ध्या
कासगंज। विश्व ध्यान दिवस पर रविवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्टेट बैंक कॉलोनी स्थित सेवाकेंद्र में कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, आत्मबल तथा सकारात्मक जीवन दृष्टि प्रदान करना रहा।
कार्यक्रम में संस्था की प्रभारी बीके प्रीती ने कहा कि आज का मनुष्य बाहरी प्रगति के साथ-साथ भीतर से तनाव, अशांति और नकारात्मकता से घिरा हुआ है। राजयोग ध्यान आत्मा को परमात्मा से जोड़ने की वह सरल विधि है, जिससे व्यक्ति अपने मन को स्थिर कर सकता है और जीवन में संतुलन स्थापित कर सकता है। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को ध्यान का अभ्यास भी कराया गया। इस दौरान रविंद्र पुण्डीर, सतीश, सुनीता माहेश्वरी, मंजू राजपूत, नेमा, सुषमा, नीरज, प्रभा, रूबी, सुनीता राजपूत आदि मौजूद रहीं।