फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर से गायब हुई पत्नी...थाने पहुंचकर पति ने सुनाई ऐसी कहानी, पुलिस के उड़ गए होश; इस हाल में मिली लाश

Thu, 18 Sep 2025 07:29 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

पत्नी की हत्या कर पति ने पुलिस को गायब होने की सूचना दी। इसके बाद पति थाने पहुंच गया। फिर जो कहानी उसने बताई, उसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस को पत्नी का शव खेत में मिला।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सहावर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भम्मा में बुधवार की रात साड़ी के पल्लू से गला कसकर एक महिला की हत्या कर दी गई। मर्डर की घटना को किसी और ने नहीं, बल्कि पति ने ही अंजाम दिया। हद तो तब गई, जब हत्या करने के बाद पति ने स्वयं 112 पर कॉल कर पुलिस को अपनी पत्नी के गायब होने की जानकारी दी। बृहस्पतिवार की दोपहर स्वयं कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी कि उसी ने अपनी पत्नी को साड़ी के पल्लू से गला कसकर मौत के घाट उतार दिया है। शव गांव के एक खेत में फेंका है। 
विज्ञापन


घटना के अनुसार क्षेत्र के गांव नगला भम्मा निवासी सोनू पुत्र गया प्रसाद ने बुधवार की देर रात किसी बात को लेकर अपनी पत्नी कंचन (28) की साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। हद तो जब हुई जब उसने 112 पर कॉल कर के अपनी पत्नी पर गायब होने सूचना दी। 

 
Trending Videos
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर 1 बजे कोतवाली आया और बताया कि उसकी पत्नी गायब नहीं हुई है। उसने स्वयं अपनी पत्नी कंचन को साड़ी से गला दबाकर हत्या कर शव एक खेत में फेक दिया है। 

पहले तो पुलिस को उसकी बातों पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उसकी बताई हुई जगह पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो हैरान रह गए। उसके गांव से 400 मीटर दूरी पर, महिला का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हत्या के कारण पता करने में जुट गई है। वही ग्रामीणों ने बताया कि सोनू शराब का आदि है।

ये भी पढ़ें-UP: रोडवेज कार्यालय में सुनाई देने लगी चीखें..कर्मचारियों के उड़े होश, अधिकारी भी सन्न; इस हाल में मिला लिपिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें