फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा 25 हजार का इनामी, बदमाश के पैर में लगी गोली; व्यापारी से की थी लूट

Mon, 15 Sep 2025 07:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

व्यापारी से लूट के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना सुन्नगढ़ी और सहावर पुलिस ने रविवार देर रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि रविवार देर रात गांव नगला मोहन के पास सुन्नगढ़ी पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक आती हुई नजर आई। रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार गढ़का की ओर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए सहावर पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। 
 
Trending Videos

दोनों ओर से खुद को घिरा हुआ देखकर युवक ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शिव कुमार निवासी भाबरू की मढैया थाना जुनावई जनपद संभल बताया। 

 
विज्ञापन

वह सुन्नगढ़ी थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। एएसपी राजेश भारती ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पर सहावर थाने में व्यवसायी से लूट का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इसी साल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घायल बदमाश को पुलिस कस्टडी में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें-UP: पथरी के दर्द का इलाज कराने आई महिला को हुआ प्रसव...पति ने किया हंगामा, बोला- मैं एक साल से घर से बाहर हूं


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें