फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 12 साल पुराने मामले में पति सास और ससुर दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। विवाहिता की मौत के करीब 12 साल पुराने मामले में अदालत ने पति, सास और ससुर को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से दोषमुक्त कर दिया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (कक्ष संख्या-एक) रत्नेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं कर सका।
विज्ञापन

अदालत ने प्रथम सूचक बालकराम सिंह के खिलाफ अलग से वाद दर्ज कर नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। मामला पटियाली थाना क्षेत्र के नगला केसरी गांव का है।
अनीता देवी की मौत के बाद उनके पति कुंवरपाल, सास जगश्री और ससुर धीरज के खिलाफ 30 नवंबर 2014 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
शुरुआत में दहेज हत्या और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए थे लेकिन विवेचना में ये आरोप प्रमाणित नहीं हुए। बाद में मामला आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा 306 के तहत चला।
अदालत ने पाया कि मामले में कोई प्रत्यक्षदर्शी गवाह नहीं था और परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी आरोपियों के खिलाफ अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं थे। प्रथम सूचक ने मृतका के शरीर पर चोट और खरोंच होने की बात कही थी, जबकि पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक ने फांसी के निशान के अलावा अन्य चोट की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन

बचाव पक्ष के गवाहों मृतका के चाचा पंजाब सिंह और बहन विनीता ने बताया कि संतान न होने के कारण अनीता मानसिक तनाव में रहती थीं। उन्होंने पहले भी आत्महत्या का प्रयास करने की बात कही। अदालत ने माना कि आरोपियों की ओर से आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई प्रत्यक्ष कृत्य साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने घटना के करीब 17 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज कराने और इस दौरान समझौते के प्रयास होने का तर्क भी रखा।
अदालत ने तीनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें