कासगंज। धुमरी-पटियाली मार्ग से कुचरानी तक सड़क को गड्ढामुक्त किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 21.12 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। सड़क की मरम्मत होने से आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
धुमरी-पटियाली मार्ग से कुचरानी तक जाने वाली सड़क से आसपास के गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। सड़क पर गड्ढे होने और सतह खराब होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गांव कुचरानी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि सड़क की खराब हालत के कारण पटियाली और अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने में परेशानी होती है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 21.12 लाख रुपये की लागत से सड़क को गड्ढामुक्त कराने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
वर्जन
-धुमरी-पटियाली मार्ग से कुचरानी तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शीघ्र काम शुरू किया जाएगा। - नंद किशोर , अधिशासीअभियंता लोनिवि