फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के साथ भयनाक हादसा: स्कूल से लाैटते समय कैंटर ने राैंदा, माैके पर ही तोड़ा दम; परिवार में मची चीखपुकार

Fri, 07 Aug 2026 04:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

छात्रा दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद साइकिल से घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह भगवंतपुर पुल के पास पहुंची और सड़क पार करने लगी, तभी एक अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही माैत हो गई।
विज्ञापन
माैके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के थाना ढोलना क्षेत्र में भगवंतपुर पुल पर शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में 10वीं के छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी, तभी रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


ग्राम गंगावाश थाना ढोलना निवासी प्रताप सिंह राजपूत की 15 वर्षीय पुत्री ज्योति एमएल पब्लिक स्कूल ग्राम हिम्मतपुर सई में 10वीं की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद वह साइकिल से घर वापस जा रही थी। जैसे ही वह भगवंतपुर पुल के पास पहुंची और सड़क पार करने लगी, तभी एक अनियंत्रित टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टैंकर को चालक सहित हिरासत में ले लिया है और टैंकर को थाने में खड़ा कराया गया है। क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें