फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 8वीं के छात्र ने ने फंदा लगाकर दी जान, मां ने इसलिए भेजा था ननिहाल; 13 साल के बेटे की मौत से मचा कोहराम

Fri, 07 Aug 2026 02:21 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज के ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला नारायन में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे 13 वर्षीय छात्र ने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में कपड़े की रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के ढोलना क्षेत्र में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहे 13 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। मां ने बेहतर पढ़ाई के लिए करीब तीन महीने पहले उसे ननिहाल भेजा था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक हिमांशु पुत्र स्वर्गीय शैलेन्द्र (13) एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र स्थित गांव परौली का निवासी था। वह राणा इंटर कॉलेज में कक्षा 8वीं का छात्र था। हिमांशु अपनी पढ़ाई बेहतर ढंग से करने के लिए करीब 3 महीने पहले ही अपने ननिहाल ढोलना थाना क्षेत्र के गांव नगला नारायन में नाना रामसिंह पुत्र हुलासी के घर आया हुआ था।

बृहस्पतिवार रात घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में हिमांशु ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब नाना के छोटे भाई के नाती शिवा ने उसको फंदे पर लटका देखा। शिवा के शोर मचाने पर आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


परिजन ने तुरंत घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मासूम बालक की अचानक हुई मौत की खबर मिलते ही मां जावित्री देवी, 11 वर्षीय बहन मुस्कान और 6 वर्षीय छोटे भाई ऋषि का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के साये के बाद अब बेटे को भी खो देने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता की मृत्यु तीन वर्ष पहले हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें