फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: परिषदीय स्कूलों की छमाही परीक्षाएं हुई शुरू

Thu, 11 Dec 2025 12:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो11कंपोजिट स्कूल कुढ़ार में परिषदीय परीक्षा में प्रतिभाग करते ​विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। परिषदीय स्कूलों अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो गई। परीक्षा में 90 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए। 15 दिसंबर तक परीक्षाएं संपन्न होंगी।
विज्ञापन

जिले में 1263 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में कक्षा 1 से आठ तक 119324 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के पहले दिन कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की मौखिक परीक्षा आयोजित हुई। शिक्षकों ने उनसे विषय से संबंधित प्रश्न पूछे। कक्षा 6 से 8 तक बच्चों के लिए सभी विषयों की लिखित परीक्षाएं होनी है। पहली पाली मेंकृषि, गृह विज्ञान व दूसरी पाली में खेल शारीरिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें